पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश के तमाम राजनीतिक दलों को चौंका दिया है. 15 साल बाद राज्य की सत्ता से बाहर हुई टीएमसी वोट चोरी करने की बात कह रही है. वहीं कांग्रेस भी उसके सुर में सुर मिला रही है. दोनों ही पार्टियों ने कहा है कि बंगाल में वोटों की चोरी हुई है. इस बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर से बीजेपी पर तीखा हमला करते हुआ आरोप लगाया है (Rahul Gandhi on BJP) कि पार्टी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है.
Rahul Gandhi on BJP – कांग्रेस नेता का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. यही नहीं, उन्होंने हरियाणा की पूरी सरकार को घुसपैठिया बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी संस्थाओं को अपनी जेब में रखती है.
‘वोट चोरी से चुराई जाती है सरकार’
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी सरकार. लोकसभा में 240 BJP सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है.इन्हें पहचानना मुश्किल नहीं है – क्या बीजेपी की अपनी भाषा में कहें तो, क्या हमें इन्हें ‘घुसपैठिए’ कहना चाहिए? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही घुसपैठिया है’.
‘तो ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते ‘
इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा ‘जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं. वो खुद ‘remote controlled’ हैं. उन्हें असली डर सच्चाई का है. क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते.
‘असम और बंगाल में जनादेश की लूट’
इससे पहले बीते दिन राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा था ‘टीएमसी को हुए नुकसान पर कांग्रेस और बाहर के कुछ लोग भीतर ही भीतर खुश होते दिख रहे हैं. उन्हें ये साफतौर पर समझ लेना चाहिए कि असम और बंगाल में जनादेश की लूट, बीजेपी के भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के मिशन की ओर एक बड़ा क़दम है.
