बालोद. जिले के डौंडी थाना इलाके में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है. चोरहापड़ाव में रेलवे ट्रैक पर बुधवार तड़के ये घटना हुई. शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने अपनी जान दी है. दल्लीराजहरा-भानुप्रतापपुर पैसेंजर (killing in love affair) ट्रेन के सामने दोनों ने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

महज 16 और 20 साल के थे लड़का-लड़की

मृतकों की पहचान 16 साल की नाबालिग छात्रा लिलिसा उइके, निवासी ग्राम साल्हे और 20 वर्षीय युवक जितेश्वर तारम, निवासी कुम्हालोरी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में मातम पसर गया है और प्रेम प्रसंग के चलते उठाए गए इस आत्मघाती कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें – बंगाल और असम में खिला ‘कमल’; सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई, बोले- ‘निरंकुश सरकार से मिली मुक्ति’

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती मंगलवार से ही अपने परिजनों को बिना बताए घर से लापता थे, जिसकी तलाश परिजन अपने स्तर पर कर रहे थे. आज सुबह लगभग 4 बजे जब दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की ओर ट्रेन गुजर रही थी, तभी चोरहापड़ाव के पास दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

ठोस कारणों का खुलासा नहीं

पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के ठोस कारणों (killing in love affair) का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या दोनों पर किसी तरह का सामाजिक या पारिवारिक दबाव था.

Share.
Exit mobile version