नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना से अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। पार्टी ने अनुशासन समिति को मिले जवाब पर विचार के बाद (Suspension Cancelled) यह निर्णय किया है। मोहम्मद साहब पर विवादित बयान के बाद उनको अगस्त 2022 में निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी, उन्हें उत्कृष्ट प्रशासक बताया

भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने रविवार को विधायक सिंह का निलंबन रद्द किए जाने का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि टी राजा की ओर से पेश जवाब और स्पष्टीकरण को पार्टी की अनुशासन समिति ने विचार किया है। उनके जवाब के आधार पर समिति ने निर्णय लिया है कि उनका निलंबन तत्काल हटाया जाए।

इसे भी पढ़ें – देर रात तक चली भाजपा सीईसी की बैठक, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

Suspension Cancelled – तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने से उनका पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। निलंबन रद्द किए जाने पर राजा ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।

Share.
Exit mobile version