नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और सरकार के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक उत्कृष्ठ प्रशासक बताया। शाह रविवार को 59 साल के हो गए। अमित शाह (Shah’s Birthday) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें – देर रात तक चली भाजपा सीईसी की बैठक, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

Shah’s Birthday – मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह भारत की प्रगति और गरीबों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और भारत के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को और विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़ें – आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद पर चोट, हिंसा में आई 65 फीसदी की कमी : अमित शाह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने भी शाह को जन्मदिन की बधाई दी। सिंह ने कहा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।भारत की आंतरिक सुरक्षा को चाक चौबंद रखने में वे बड़ी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। अपने परिश्रम, दृढ़ता और इच्छाशक्ति के बल पर वे देश और समाज की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

Share.
Exit mobile version