नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ (idiots and andhbhakts) विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को औपचारिक पत्र लिखकर उन्होंने राहुल गांधी पर सदन में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने और नियमों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया है। अनुराग ठाकुर का कहना है कि 29 जुलाई को सदन में बहस के दौरान राहुल गांधी ने देश के नागरिकों, राजनीतिक विरोधियों और सरकार समर्थकों के लिए ‘Idiots’ और ‘Andhbhakts’ जैसे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।
idiots and andhbhakts – अनुराग ठाकुर द्वारा दिए गए नोटिस में यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी पूर्व सूचना के देश के गृह मंत्री अमित शाह पर कई गंभीर और मनगढ़ंत आरोप लगाए।
इन आरोपों के समर्थन में राहुल गांधी ने सदन के पटल पर कोई भी प्रामाणिक दस्तावेज या विश्वसनीय स्रोत प्रस्तुत नहीं किया। अनुराग ठाकुर ने इसे संसदीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन बताया, जिसके तहत किसी भी मंत्री या सदस्य पर निजी या सार्वजनिक आरोप लगाने से पहले नियमानुसार लिखित नोटिस देना अनिवार्य होता है।
