Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने में फैसले का निर्देश
    • “राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?” TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    • छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड
    • NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीकर कनेक्शन का खुलासा
    • E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— ‘जनता की जेब से चुरा रहे पैसे’, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार
    • महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार संग 5 घंटे चली बैठक
    • अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल
    • गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 लाख मुआवजा देने को राजी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 8
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » देर रात तक चली भाजपा सीईसी की बैठक, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

    देर रात तक चली भाजपा सीईसी की बैठक, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

    October 21, 2023 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों (National BJP Meeting) के नाम पर मुहर लगाने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक देर रात तक चली। इन चुनावों में उम्मीदवारों के नामों पर सहमति लगभग बन गई है। जल्द ही भाजपा सभी उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। गुरुवार से ही इस संबंध में दिल्ली में कई बैठकों का दौर चल रहा है। गुरुवार देररात तक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ राज्यों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चली। शुक्रवार को भी बैठकों का दौर चलता रहा और करीब शाम सात बजे से एक बार फिर केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई जो देर रात तक चली।

    इसे भी पढ़ें – आतंकवाद, उग्रवाद और नक्सलवाद पर चोट, हिंसा में आई 65 फीसदी की कमी : अमित शाह

    केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बी एस येदियुरप्पा, के. लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, नितिन पटेल, डी.के. अरुणा, सत्यनारायण जटिया और सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान के पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी, गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रह्लाद जोशी, शिवराज सिंह, रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, तेलंगाना के राज्य प्रभारी तरुण चुघ,अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, बंदी संजय भी शामिल हुए।

    इसे भी पढ़ें – आध्यात्मिक गुरु बंगारू आदिगलर का निधन, मोदी, शाह ने जताया शोक

    National BJP Meeting – उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 230 सीट में से भाजपा ने अबतक 4 सूची जारी करते हुए 136 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में अपनी चौथी सूची में बीजेपी ने 3 केन्द्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को और राज्य के 25 मंत्रियों के नाम शामिल किये थे। वहीं, भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए तीन लिस्ट में 90 में 86 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ चार नामों के घोषणा का इंतजार है। राजस्थान के 200 विधानसभा सीटों पर में 25 नवंबर को चुनाव होने हैं जिसके लिए भाजपा ने 41 उम्मीदवारों की एक सूची जारी कर दी है जिसमें 7 सांसद के नाम भी शामिल हैं। 119 विधानसभा सीटों के साथ तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान है और भाजपा ने यहां अभी एक भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। मिजोरम के 40 विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने अब तक 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने में फैसले का निर्देश

    “राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?” TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खारिज

    NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीकर कनेक्शन का खुलासा

    E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— ‘जनता की जेब से चुरा रहे पैसे’, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का पलटवार

    खेलों का ‘पावरहाउस’ हरियाणा: 2% आबादी वाले राज्य का देश के 1/3 अंतर्राष्ट्रीय पदकों पर दबदबा

    भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला बनीं

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.