दिल्ली में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते प्रदेश भाजपा ने अपने चार निगम पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। एक टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) में केबल बिछाने के नाम पर इन पार्षदों पर घूस मांगने का आरोप है।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्षद अमरलता सांगवान (तिमारपुर वार्ड), सरोज गुप्ता (त्रिलोकपुरी), अतुल कुमार गुप्ता (कोंडली) और राधा देवी (मंगोलपुरी) को 15 अप्रैल को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली के मंदिरों में हनुमान जयंती मनाने की तैयारियां शुरू,108 फीट की ऊंचाई पर होगी संकट मोचक की आरती
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि सरोज सिंह के पति शेर सिंह और राधा देवी के पति राजू राणा को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, क्योंकि वे दोनों भी स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) में दिखाई दिए थे।स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर दिखाई दे रहा है कि नेता अपने वार्ड में नगर निगम का कार्य कराने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। पार्टी के मुताबिक, नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार के स्पष्ट आरोप सामने आए हैं।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष द्वारा जारी निष्कासन आदेश के मुताबिक, भाजपा के संविधान के मुताबिक, आपकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म की जाती है और आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में गोहत्या करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे,आवारा गउओं की हत्या कर बेचते थे गौमांस
आदेश में कहा गया है कि भाजपा भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने (जीरो टोलरेंस) की नीति पर कायम है। बता दें कि भाजपा ने पिछले साल भी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया था। खुलासे के बाद दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का कहना है कि पार्टी भ्रष्टाचार से किसी तरह का समझौता नहीं करेगी। जिन पर घूसखोरी के आरोप लगे हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाला गया है। हालांकि, हम स्टिंग ऑपरेशन के तथ्यों की भी जांच कर रहे हैं।