कोरबा.रजगामार थाना इलाके के गांव बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक शख्स ने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और इसे हाथ में लेकर गांव में घूमने लगा. पति को पत्नी के (soul shattering incident) चरित्र पर शक था और शराब के नशे में धुत होकर उसने इस घटना को बेहद वीभत्स और बेरहम तरीके से अंजाम दिया.
शराब के नशे में खुद बताई पूरी दास्तां
पत्नी का सिर काटने के बाद वह इसे बोर में भरकर थाने जाने वाला था. लेकिन गांव वालों ने उसे गांव में ही रोक लिया और बिठा कर रखा था. बुधवार आरोपी ने हत्या की और जब देर शाम पुलिस गांव में पहुंची तब आरोपी गांव के चौराहे पर ही बैठा हुआ था और पूरी कहानी बयां कर रहा था.
वो मुझे धोखा दे रही थी- आरोपी
आरोपी पति ने पत्नी का सिर बोरे से बाहर निकाला और पुलिस के सामने ही अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि “जिसका सिर मेरे हाथ में है, यह मेरी पत्नी थी और इसे मैं अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता था, लेकिन इसने मेरे साथ गलत किया. इसलिए मैंने मार दिया.
पोल्ट्री फार्म में रखवाली करता था
पत्नी की जघन्य हत्या करने वाले आरोपी पति की पहचान सालिक राम यादव (उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष) के रूप में हुई है. वो मूलतः दीपका के समीप गांव झाबर का निवासी है. आरोपी अपनी पत्नी चैत बाई और चार बच्चों के साथ कोरबा जिले के गांव बुंदेली में रह रहा था. जहां वह जीवन प्रकाश साहू के पोल्ट्री फार्म की रखवाली का काम करता था.
हत्या के बाद सिर को बोर में भरकर गांव पहुंचा
हैवानियत भरी इस घटना में आरोपी युवक ने पहले पत्नी का सिर धड़ से अलग किया. इसके बाद कथित तौर पर कटा हुआ सिर एक प्लास्टिक के बोर में भरकर युवक गांव के बीच पहुंचा, यहां बोर से पत्नी का सिर (soul shattering incident) बाहर निकाला फिर कटे हुए सिर को बालों से पकड़कर गांव में घूमने लगा. जिससे उसे देखने वाले लोग दहशत में आ गए.
