मुंबई : हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है। जहीर ने बताया कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को काफी पहले ही इस बात का अंदाजा हो गया था कि वो और सोनाक्षी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात यह रही कि दोनों ने (the funny story of dating and marriage) अपने रिश्ते की जानकारी सलमान को काफी समय बाद दी थी, लेकिन उससे पहले ही भाईजान सब कुछ जान चुके थे। जहीर ने यह भी बताया कि उस दौरान सलमान ने दोनों को इस रिश्ते को लेकर एक मजेदार चेतावनी भी दी थी।
इसे भी पढ़ें – ‘सतलुज’ विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य!
the funny story of dating and marriage – खबरों के मुताबिक, सोनाक्षी और उनके पति शादी से पहले अपने इस खास रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखना चाहते थे, लेकिन सलमान खान से कोई भी बात छिप नहीं सकी। सोनाक्षी ने बताया कि जब-जब सलमान खान उनसे इस रिश्ते के बारे में पूछते थे, तो वह हर बार साफ मना कर देती थीं। एक दिन सलमान खान ने अचानक ही दोनों से कहा, “जिस दिन तुम्हारा ब्रेकअप होगा, तो रोते हुए मेरे पास ही आओगे। मैं तुम दोनों से बराबर मोहब्बत करता हूं, इसलिए मैं किसी एक व्यक्ति का साथ नहीं दूंगा।”
ट्रैकिंग ट्रिप पर खुला राज, सलमान बोले- ‘सब दिख रहा है’
सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया कि उन्हें इस बात का एहसास तब हुआ कि सलमान खान उनके रिश्ते के बारे में पहले से सब जानते हैं, जब वे एक ट्रैकिंग ट्रिप से वापस लौटी थीं। उस दौरान सलमान ने जहीर इकबाल को अपने पास बुलाया और मुस्कुराते हुए कहा, “सब दिख रहा है।” सलमान की यह बात सुनकर सोनाक्षी और जहीर दोनों पूरी तरह से हैरान रह गए। उसी पल उन्हें समझ आ गया कि उनके बीच की नजदीकियां और बॉन्डिंग इतनी साफ नजर आ रही है कि इसे अब ज्यादा समय तक किसी से छिपाया नहीं जा सकता।


