Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग और शादी का मजेदार किस्सा
    • Omkareshwar Rescue: ‘वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग’, ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवान और नाव चालक
    • Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस
    • Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
    • Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में ‘राका’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स से किया हैरान
    • Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़े सैकड़ों ठग
    • Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ्तार
    • Rahul Gandhi on Paper Leak: ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, July 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    July 17, 2026 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नोएडा: शहर के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह शातिर गिरोह विभिन्न क्षेत्रों में व्यापार करने वाले लोगों को ऑनलाइन क्रय-विक्रय (खरीद-बिक्री) का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

    महिला की शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस

    अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) स्वतंत्र कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस को एक महिला ने इस संबंध में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोग नोएडा और आसपास के स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों को फोन कर संपर्क करते हैं तथा उन्हें ऑनलाइन क्रय-विक्रय की सुविधा देने के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं।

    गाजियाबाद और नोएडा के रहने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    एडीसीपी ने बताया कि इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर सेक्टर 63 में चल रहे इस अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। मौके से पुलिस ने रणवीर सिंह (निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद), ललित कुमार (निवासी सेक्टर 49, नोएडा) और ज्योति (निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद) को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    लैपटॉप, सीपीयू और दर्जनों स्मार्टफोन बरामद

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे उद्योगपतियों और व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें ऑनलाइन व्यापार का झांसा देते थे और फिर उनसे ठगी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 39 स्मार्टफोन, 9 कीपैड मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप, 36 सीपीयू, 32 सिम कार्ड और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर

    Delhi Kanjhawala Case: कंझावला में खौफनाक वारदात, तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार को कई बार कुचला

    Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी और उमस का सितम, 39 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम का हाल

    Delhi Police Commissioner: अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

    दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का मंत्र

    ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग हादसा: CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, MCD अधिकारियों को मिली बड़ी राहत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.