बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ निवेश के मामलों में भी बेहद कुशल हैं। एक्टर ने बीते एक महीने के भीतर मुंबई में अपने चार लग्जरी अपार्टमेंट बेचकर लगभग 7 करोड़ रुपये का शानदार मुनाफा कमाया है। इन चारों फ्लैट्स की कुल बिक्री लगभग 20 करोड़ रुपये में हुई है। अक्षय कुमार का यह निवेश साबित करता है कि (new source of income) उनका ध्यान केवल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट मार्केट पर भी बखूबी रहता है।
new source of income – हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट स्थित ‘ओबेरॉय एनिग्मा’ प्रोजेक्ट में अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं। 30 जून 2026 को रजिस्टर हुई इस डील की कुल कीमत 12.38 करोड़ रुपये रही। ये अपार्टमेंट 18वीं मंजिल पर स्थित हैं और प्रत्येक का एरिया 1,886 वर्ग फुट है। अक्षय ने ये दोनों फ्लैट अक्टूबर 2017 में लगभग 9 करोड़ रुपये में खरीदे थे, जिससे उन्हें इन दो फ्लैट्स से ही 3.3 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है।
जून में बोरीवली में भी किया था बड़ा निवेश
मुलुंड के अलावा, जून की शुरुआत में अक्षय ने बोरीवली ईस्ट के ‘ओबेरॉय स्काई सिटी’ प्रोजेक्ट में भी दो अपार्टमेंट बेचे थे। इन्हें उन्होंने 2017 में करीब 3.68 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो हाल ही में कुल 7.10 करोड़ रुपये (एक 5.75 करोड़ और दूसरा 1.35 करोड़) में बिके। इस प्रकार, एक ही महीने में चार फ्लैट्स की बिक्री ने एक्टर को लगभग दोगुना रिटर्न दिलाया है।


