सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए सोमवार को काफी अच्छी खबर आई है. देश के वायदा बाजार में जहां सोने की कीमतों में 200 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में 2,400 रुपए से ज्यादा की गिरावट आ गई. जानकारों की मानें तो फेड पॉलिसी मीट से पहले निवेशक काफी संभलकर चल (some relief in wedding season) रहे हैं. खास बात तो ये है कि डॉलर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है. उसके बाद भी सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को नहीं मिला है. फेड की ओर से 0.25 फीसदी के रेट कट की उम्मीद लगाई जा रही है.
सोने की कीमतों में गिरावट
देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में मामूली ही सही, लेकिन गिरावट देखने को मिल रही है. वैसे कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम 229 रुपए की गिरावट के साथ 1,30,233 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी दिखाई दिए. जबकि शुक्रवार को सोने की कीमत 1,30,462 रुपए पर दिखाई दिए थे. वैसे आज सोने की कीमत 1,30,431 रुपए पर ओपन हुई थी. सुबह सोना 9 बजकर 50 मिनट पर 45 रुपए की गिरावट के साथ 1,30,417 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वैसे सोना अपने लाइफ टाइम हाई 1,34,024 रुपए से करीब 3600 रुपए कम है.
चांदी की कीमतें हुई धराशाई
वहीं दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतें भी धराशाई होती हुई दिखाई दे रही हैं. आंकड़ों को देखें तो चांदी कारोबारी सत्र के दौरान 2,434 रुपए की गिरावट के साथ 1,80,974 रुपए पर आ गई. जबकि शुक्रवार को चांदी के दाम 1,83,408 रुपए पर बंद हुए थे. वैसे आज सुबह चांदी की कीमत 1,81,900 रुपए के साथ (some relief in wedding season) ओपन हुए थे. सुबह 89 बजकर 50 मिनट पर चांदी की कीमत 1,588 रुपए की गिरावट के साथ 1,81,820 रुपए कारोबार कर रही थी. वैसे चांदी का लाइफ टाइम हाई 1,85,234 रुपए है.

