Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पुरोला में पोस्टरों के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की 40 से अधिक दुकानें बंद, इलाके में पीएसी तैनात

    पुरोला में पोस्टरों के बाद अल्पसंख्यक समुदाय की 40 से अधिक दुकानें बंद, इलाके में पीएसी तैनात

    June 8, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरकाशी : उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में 26 मई को अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवकों ने नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस कांड के बाद से ही अल्पसंख्यक समुदाय की दुकानों पर पोस्टर चिपके (Shops Closed) हुए मिले हैं। पोस्टरों में उन्हें धमकी देते हुए तुरंत पुरोला छोड़कर जाने के लिए कहा गया है। यह पोस्टर आक्रोशित स्थानीय लोगों द्वारा अल्प संख्यक समुदाय को चेतावनी स्वरुप लगाए गए हैं। इस घटना के करीब दो हफ्ते बाद भी शहर में तनाव कम नहीं हुआ है और बाजार में धर्म विशेष के लोगों की लगभग 40 दुकानें बंद हैं।

    इसे भी पढ़ें – महानिर्वाणी अखाड़े ने की घोषणा, छोटे कपड़े पहनकर मंदिर नहीं जा सकेंगी लड़कियां

    पुरोला के थाना प्रभारी खजान सिंह चौहान ने कहा कि रविवार देर शाम दुकानों पर ये पोस्टर चिपकाए गए पोस्टरों में मुस्लिम व्यापारियों को 15 जून तक अपनी दुकानें खाली करने और पुरोला छोड़ने के लिए कहा गया है। 15 जून को देवभूमि रक्षा अभियान द्वारा महापंचायत भी आयोजित की जाएगी। मामले की गम्भीरता और दंगा होने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण ढंग से बनी रहे, इसके लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने गुरुवार से उत्तरकाशी में पीएसी की प्लाटून भी तैनात करवा दी है।

    इसे भी पढ़ें – एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, अधिसूचना जारी

    Shops Closed – पुरोला व्यापार मंडल ने क्षेत्रीय जनता में आक्रोश एवं सुरक्षा कारणों का हवाला देकर यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि स्थानीय लोग खुद ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को दुकानें किराए पर देते हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी एवं कांग्रेस नेता दीपक बिजल्वाण ने भी ऐलान किया कि जनपद उत्तरकाशी गांव-गांव में सामान बेचने के लिए जाने वाले फेरी संचालकों को जिला पंचायत अनुमति नहीं देगा। बाहरी व्यापारियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वाले स्थानीय व्यापारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए और क्षेत्र में हो रहे बाहरी व्यक्तियों द्वारा लगातार अपराध पर लगाम लगाने हेतु दीपक बिजल्वाण ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे लोग बाहरी व्यक्तियों को दुकान किराये पर न दें।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.