Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महानिर्वाणी अखाड़े ने की घोषणा, छोटे कपड़े पहनकर मंदिर नहीं जा सकेंगी लड़कियां

    महानिर्वाणी अखाड़े ने की घोषणा, छोटे कपड़े पहनकर मंदिर नहीं जा सकेंगी लड़कियां

    June 5, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ऋषिकेश : उत्तराखंड के तीन मंदिरों में महिलाओं और लड़कियों के लिए (Shorts Not Allowed) ड्रैस कोड लागू किया गया है। हरिद्वार के दक्ष प्रजापित मंदिर, पौड़ी के नीलकंठ महादेव मंदिर और देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में लड़कियां छोटे कपड़े पहन कर दर्शन के लिए नहीं जा सकेंगी। इन तीनों मंदिरों को मैनेज करने वाले महानिर्वाणी अखाड़े ने यह आदेश जारी किया है। रिपोट्र्स के मुताबिक, स्कर्ट या शॉट्र्स पहनने पर मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी।

    इसे भी पढ़ें – एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, अधिसूचना जारी

    जिन महिलाओं के शरीर का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा ढका हुआ होगा, वे ही मंदिर में जा पाएंगी। अखाड़े के सेक्रेटरी, महंत रविंदर पुरी ने कहा कि श्रद्धालुओं को मंदिरों में देश के पारंपरिक कपड़े पहन कर जाना चाहिए। मंदिरों की पवित्रता बनाए रखने के लिए पहले लोगों से अपील की गई थी। अब इसके लिए आदेश जारी किया गया है। देहरादून के टपकेश्वर
    महादेव मंदिर में इसके लिए एक बोर्ड भी बनाया गया है।
     
    Shorts Not Allowed – उत्तराखंड से पहले नागपुर के 4 मंदिरों में भी ड्रेस कोड लागू किया गया था। महाराष्ट्र मंदिर महासंघ ने 26 मार्च को जानकारी दी कि गोपालकृष्ण मंदिर (धंतोली), संकट मोचन पंचमुखी हनुमान मंदिर (बेलोरी- सावनेर), बृहस्पति मंदिर (कानोलीबारा) और हिलटॉप दुर्गामाता मंदिर (मानवतानगर) में आपत्तिजनक कपड़े पहनने पर एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके लिए मंदिर के बाहर पोस्टर भी लगाए गए।

    इसे भी पढ़ें – पिथौरागढ़ के चौहरे हत्याकांड के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला

    अलीगढ़ के गिलहराज जी मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ ने 17 मई को फरमान जारी किया। इसमें मंदिर परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश को वर्जित किया गया। हिंदुओं के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया। इसमें कटे-फटे जींस और महिलाओं को छोटे कपड़े, जींस और स्कर्ट पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया। मथुरा-वृंदावन के राधा दामोदर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रैस कोड लागू किया गया है। मंदिर के बाहर नोटिस लगाकर लोगों से मर्यादित कपड़े पहन कर ही आने की अपील की गई है। नोटिस के मुताबिक, पुरुष नेकर और बरमूडा और महिलाएं शॉट्र्स पहनकर ना आएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.