इंदौर का राजा रघुवंशी केस को याद है ना. मध्य प्रदेश के धार से भी कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है. यहां रहने वाली प्रियंका ने भी प्रेमी की खातिर अपने ही पति को मरवा डाला. फिर पुलिस को (sensational murder in Dhar) गुमराह करने की भी कोशिश की. मगर उसका भंडाफोड़ हो गया. दरअसल, कहानी है धार से 60 किलोमीटर दूर गोंदीखेड़ा चारण गांव की. 7 अप्रैल की रात यहां जो कुछ भी हुआ, वो आपकी भी रूह कंपा देगा.
मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की यहां हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में इस मामले का खुलासा भी कर दिया. पुलिस ने बताया कि देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत का यह ताना-बाना बुना था. वारदात वाली रात प्रियंका ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे, उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी लूट ले गए.
इसे भी पढ़ें – Inspirational Teacher: सरकारी स्कूल की टीचर का कमाल! चित्रों से सिखाया गणित, बच्चों ने दिया 95% रिजल्ट
sensational murder in Dhar – धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में जब ASP पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने जांच शुरू की, तो कई कड़ियां मेल नहीं खा रही थीं. फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद के साथ जब साइबर सेल ने प्रियंका के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाले, तो शक की सुई उसकी ओर मुड़ गई. मनोवैज्ञानिक ढंग से की गई पूछताछ में प्रियंका टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
1 लाख की सुपारी और प्रेम संबंध
प्रियंका ने खुलासा किया कि उसका राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से काफी समय से प्रेम संबंध था. पति को रास्ते से हटाने के लिए कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को 1 लाख रुपये की सुपारी दी थी. वारदात के बाद घटना को लूट का रूप देने के लिए घर का सामान बिखेरा गया था.
