भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए की सहयोगी पार्टियां इंडिया गठबंधन के खिलाफ शनिवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे. शुक्रवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल गिरने के बाद (strong demonstration will be held against opposition) एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई. इस बैठक में तय हुआ कि विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध करने का मुद्दा देशभर में उठाया जाएगा.

देश भर में विरोध प्रदर्शन

बीजेपी महिला मोर्चा के नेतृत्व में ये विरोध प्रदर्शन देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर किए जाएंगे. लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026 पास नहीं होने के बाद NDA की महिला सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें – संसद में बहस के बीच 2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, कांग्रेस ने उठाए सवाल- कहा ‘यह बिल्कुल विचित्र है’

यह कदम महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में पास नहीं हो पाने के बाद उठाया गया है. बीजेपी ने इस हार को नारी शक्ति के लिए एक झटका बताया है, और आरोप लगाया है कि विपक्ष ने विधानसभाओं में महिलाओं का ज्यादा प्रतिनिधित्व पक्का करने के एक ऐतिहासिक मौके को रोक दिया.

 strong demonstration will be held against opposition -पार्टी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आने वाले चुनावों में इस मुद्दे को खास तौर पर उठाने का भी प्लान बना रही है, और बिल की हार को सीटें बढ़ाने और 2029 तक रिजर्वेशन लागू करने का एक चूका हुआ मौका बताएगी.

विरोध करते हुए, बीजेपी सांसद पूनमबेन मदाम ने कहा, 2023 में यह तय हुआ था कि 2029 के आम चुनावों तक, महिला रिजर्वेशन बिल पूरे देश में लागू किया जाएगा. जब सरकार यह बिल लेकर आई, तो राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी अलायंस ने इसका पूरी तरह से विरोध किया और बिल को पास होने से रोक दिया. देश की महिलाएं राहुल गांधी और INDI अलायंस को माफ नहीं करेंगी.

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version