पिपरिया : मध्य प्रदेश के पिपरिया में जमानत पर जेल से बाहर आए अपहरण के आरोपी की हत्या. पीड़िता के परिजन पर मर्डर के आरोप लगे हैं. जानकारी के मुताबिक, बनखेड़ी के ग्राम अन्हाई में शादी का झांसा देकर एक युवक को घर से बुलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपियों ने (kidnapping accused brutally murdered) मृतक को कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए. इस मामले में बाप बेटे और दो दामाद शामिल रहे. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.
लड़की को परेशान करने से नाराज था परिवार
विवेचना अधिकारी एसआई मनमोहन ठाकुर ने बताया कि, ”विश्वास उर्फ छोटू गुर्जर (उम्र 24 वर्ष) की हत्या चार लोगों ने मिलकर की है. मृतक विश्वास लंबे समय से आरोपी की बेटी को परेशान कर रहा था. पूर्व में मृतक ने लड़की को घर से जबरन ले जाकर शादी की थी, लेकिन लड़की वापस आ गई थी. इस मामले में मृतक पर मामला दर्ज हुआ था. जेल से आने के बाद भी आरोपी लड़की को परेशान कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई.”
मृतक से कहा, शादी करेंगे घर चल
पुलिस ने बताया कि, ”12 अप्रैल की रात को लड़की के पिता और उसके जीजा ने विश्वास को उसके घर से यह कहकर बुलाया कि, घर चल तेरी विधि विधान से शादी करवा देंगे. तू लड़की को बार-बार परेशान मत करना. इसके बाद मृतक को स्विफ्ट कार से ग्राम अन्हाई से करीब 35 किलोमीटर दूर नंदवाड़ा ले गए. वहां पहुंचकर आरोपियों ने मिलकर विश्वास पर हमला कर दिया. दो लोगों ने मृतक के हाथ पकड़ लिए, जबकि दो लोगों ने डंडों से उसकी पिटाई की. उसके (kidnapping accused brutally murdered) चेहरे पर कई बार वार किए यहां तक की उसकी आंखें भी फोड़ दी. इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नग्न कर सुखदेव रझड के खेत के कुएं में फेंक दिया.”
