रतलाम। नामली थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई, जहां दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी ने थाने के बंदी गृह (हवालात) में फांसी लगाकर (accused of raping hanged himself) आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृतक नामली थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी था।
बुधवार शाम उसकी 16 वर्षीय बेटी ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। एफआईआर में बेटी ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया। इसके बाद नामली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को रात करीब 9.40 बजे गिरफ्तार कर लिया था।
इसे भी पढ़ें – बाल विवाह: 9 का दूल्हा-8 की दुल्हन, सबूत होने पर भी पुलिस नहीं रुकवा पाई शादी
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी रात करीब 3 बजे तक हवालात में बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। सुबह करीब 4 बजे बंदी गृह के इंचार्ज नारायण जादौन ने जब सीसीटीवी देखा तो आरोपी एक ओर फांसी पर लटका हुआ बेसुध नजर आया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि आरोपी ने पानी के पाइप से अपने लोअर के नाड़े के सहारे फांसी लगा ली थी।
accused of raping hanged himself – घटना के बाद मृतक के स्वजन भी थाने पहुंचे। मृतक के अंकल के लड़के ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और मृतक की पत्नी द्वारा बेटी से झूठा प्रकरण दर्ज कराने का आरोप लगाया है। स्वजनों का कहना है कि मृतक ने बुधवार को ही ससुराल पक्ष के खिलाफ नामली थाने में शिकायत की थी, जिसके बाद शाम को उसकी बेटी ने मां के साथ आकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
