चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार में जननायक (police has caught real criminals) जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है और इनसो कार्यकर्ता एक भ्रष्ट वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर दिन में प्रदर्शन करने गए थे, लेकिन देर रात करीब दो बजे पुलिस की 12 टीमों ने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें उठाया।

इसे भी पढ़ें – अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई सेवा

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों के साथ न केवल बदतमीजी की बल्कि महिला पुलिस कांस्टेबल की अनुपस्थिति में घर की तलाशी भी ली। शुक्रवार को इनसो कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर दुष्यंत चौटाला हिसार पहुंचे थे। इस दौरान हिसार एसपी से मुलाकात करने लघु सचिवालय जा रहे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ सीआईए स्टाफ द्वारा बदसलूकी भी की गई।

इसे भी पढ़ें – घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना, सीएम नायब सैनी ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

 police has caught real criminals – दुष्यंत चौटाला ने एसपी से मुलाकात कर इसकी शिकायत दी और तुरंत कार्रवाई की मांग उठाई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सीआईए स्टाफ द्वारा चलती गाड़ी रुकवाकर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने और हथियार दिखाकर उन्हें डराने का प्रयास किया गया, जो कि वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस का गुंडाराज है। दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर पुलिस की बदसलूकी का वीडियो जारी करते हुए लिखा कि “जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो व्यवस्था पर सवाल उठना तय है और बीजेपी का नायब हरियाणा, पुलिस के भेष में गुंडे”।

 

Share.
Exit mobile version