ग्वालियर : मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे बुधवार को जारी हो चुके हैं. ग्वालियर के बच्चों ने भी परीक्षा परिणामों में झंडे गाड़ दिए हैं. जहां 12वीं कक्षा की छात्रा गौरी शर्मा ने प्रदेश में (MP Board Toppers) दूसरी रैंक हासिल की है, तो वहीं हाई स्कूल के छात्र अनमोल ने मेरिट में जगह बनाते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है.
गौरी शर्मा में पाया पीसीएम स्ट्रीम से प्रदेश में दूसरा स्थान
प्रदेश में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित होने के बाद ग्वालियर की गौरी शर्मा के घर जश्न का माहौल दिखा. गौरी शर्मा बारहवीं की छात्रा है. जिन्होंने PCM स्ट्रीम में मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है. उन्होंने फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ समूह से 491 अंक हासिल किए हैं. ईश्वर की भक्ति में रमी गौरी के पिता महेंद्र शर्मा भगवताचार्य हैं. गौरी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय भगवान के साथ माता-पिता और टीचर्स को देती हैं.
हाईस्कूल मेरिट में चौथा स्थान ग्वालियर के अनमोल का
गौरी के अलावा ग्वालियर के निजी स्कूल में पढ़ने वाले हाई स्कूल छात्र अनमोल गोयल ने भी हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है. उन्होंने 500 में से 496 अंक पाए हैं. अनमोल ने बताया कि, “उन्होंने अपनी परीक्षा की तैयारी एकाग्रता के साथ की. उन्होंने हर दिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई की. साथ ही सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूरी बनाये रखी. हालांकि उन्होंने पढ़ाई के लिये यूट्यूब का सहारा लिया, लेकिन एंटरटेनमेंट के लिए (MP Board Toppers) मोबाइल की बजाय टेलीविजन देखते थे. अनमोल ने बताया कि, वे आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनना चाहते है.
