आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के ‘गुंडों’ ने ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satender Jain) के काफिले पर हमला किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को करीब 12 बजे गोयला डेयरी-नजफगढ़ नाला पुलिया पर हुई।हालांकि, दिल्ली भाजपा ने ‘आप’ के इस आरोप का खंडन किया है।और कहा है कि हमारे कार्यकर्ता ऐसी घटिया मानसिकता नहीं रखते।
इसे भी पढ़ें – अनधिकृत कॉलोनियों के लिए खुशखबरी, 575 किलोमीटर सीवर लाइन प्रोजेक्ट को दिल्ली सरकार की मंजूरी
‘आप’ ने कहा कि दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के चावला इलाके के निवासियों ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की नई शराब नीति का विरोध किया था। ‘आप’ ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा की दिल्ली इकाई ने जैन के काफिले पर हमला करने के लिए अपने ‘गुंडों’ को तैनात किया क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि वह आगामी नगर निकाय चुनाव हारने जा रही है।
Satender Jain – ट्विटर पर पार्टी ने कथित हमले का एक वीडियो फुटेज भी पोस्ट किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ”ये भाजपा है। निहायत गुंडों और लफंगों की पार्टी। जब ये हार रहे होते हैं तो अपनी औकात दिखा देते हैं। इन्हें जनता इनकी औकात बताएगी।”
इसे भी पढ़ें – MCD चुनाव की तारीख की घोषणा अगले हफ्ते संभावित,राज्य चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में
दिल्ली बीजेपी मीडिया रिलेशंस के प्रमुख हरीश खुराना ने भी ‘आप’ पर निशाना साधा और केजरीवाल की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है कि वे भाजपा के गुंडे थे और उन्हें उनकी स्थिति दिखाई जानी चाहिए, भाजपा इसकी निंदा करती है। अरविंद केजरीवाल साहब आपको पता होना चाहिए कि वे भाजपा से नहीं थे। वे आपकी आबकारी नीति का विरोध करने वाले स्थानीय लोग थे। आप बहुत घटिया राजनीति कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार ने शराब पर छूट वापस लेने की बताई वजह,हाईकोर्ट में दिया हलफनामा
‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया और इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एक ट्वीट में पूछा, “यह बहुत शर्मनाक है। भाजपा को हार का डर सता रहा है। सत्येंद्र जैन के साथ क्या किया गया है, क्या नाटक होता, अगर यह प्रधानमंत्री के साथ किया गया होता?”
