दिल्ली में आज भी यात्रियों को मेट्रो सेवा को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों को देखते हुए आज चौथे दिन भी दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशनों को सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर यह कदम एहतियात के तौर (Delhi Metro Update) पर उठाया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Delhi Metro Update – जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने नई दिल्ली और लुटियंस दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। प्रदर्शन स्थल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल, अर्धसैनिक बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग की गई है। वहीं इसका असर मेट्रो के संचालन पर भी पड़ा है।

 कौन-कौन से 18 मेट्रो स्टेशन आज रहेंगे पूरी तरह बंद?

आज जिन 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जाएगा, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं।

Share.
Exit mobile version