India vs Zimbabwe: अभिषेक शर्मा भले ही बल्ले से फ्लॉप रहे हों, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने गेंद से जो कमाल दिखाया है, वह अद्भुत रहा। उन्होंने दूसरे T20I में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 साल पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारत के (Abhishek Sharma created a stir) लिए किया था। यह रिकॉर्ड बतौर भारतीय सलामी बल्लेबाज किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में 3 विकेट लेने से जुड़ा हुआ है।
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए दूसरे T20I में बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दिया। वह 8 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने जब गेंद उनके हाथों में थमाई, तो शर्मा जी के बेटे ने मैच का पासा ही पलट दिया। उन्होंने एक के बाद एक 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके और भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे।
Abhishek Sharma created a stir – अभिषेक शर्मा ने 2.5 ओवर के अपने स्पेल में महज 17 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। उन्होंने ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यमहुरी और रिचर्ड नगरवा को अपना शिकार बनाया। T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह अभिषेक शर्मा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
3 विकेट लेकर अभिषेक शर्मा ने रचा नया इतिहास
इन 3 विकेटों के साथ अभिषेक शर्मा ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह भारत के पहले ऐसे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने T20 इंटरनेशनल मैच में 3 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। वहीं, ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट (वनडे और T20I मिलाकर) में वह ऐसा करने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे भारतीय ओपनर बने हैं।
