दिल्ली में लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 27 जुलाई तक मौसम ऐसा रहेगा और उसके बाद 28 और 29 जुलाई को बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग (Weather Update Today) ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज यूपी, बिहार, एमपी और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा।
Weather Update Today – IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) और सक्रिय मानसूनी ट्रफ देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह बना हुआ है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पूर्वी भारत में बारिश और तेज हो सकती है।
दिल्ली-NCR, यूपी और उत्तर भारत में 25 से 30 जुलाई के बीच मूसलाधार बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 25 से 30 जुलाई के बीच कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। 28 और 29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का भी खतरा जताया गया है।
