Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव
    • बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
    • बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट
    • आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
    • मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा
    • नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत
    • Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?
    • संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला,आप ने भाजपा पर लगाया आरोप कहा, गुंडों की पार्टी

    सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला,आप ने भाजपा पर लगाया आरोप कहा, गुंडों की पार्टी

    March 7, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के ‘गुंडों’ ने ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satender Jain) के काफिले पर हमला किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि घटना रविवार दोपहर को करीब 12 बजे गोयला डेयरी-नजफगढ़ नाला पुलिया पर हुई।हालांकि, दिल्ली भाजपा ने ‘आप’ के इस आरोप का खंडन किया है।और कहा है कि हमारे कार्यकर्ता ऐसी घटिया मानसिकता नहीं रखते।

    इसे भी पढ़ें – अनधिकृत कॉलोनियों के लिए खुशखबरी, 575 किलोमीटर सीवर लाइन प्रोजेक्ट को दिल्ली सरकार की मंजूरी

    ‘आप’ ने कहा कि दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के चावला इलाके के निवासियों ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की नई शराब नीति का विरोध किया था। ‘आप’ ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा की दिल्ली इकाई ने जैन के काफिले पर हमला करने के लिए अपने ‘गुंडों’ को तैनात किया क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि वह आगामी नगर निकाय चुनाव हारने जा रही है।

    Satender Jain – ट्विटर पर पार्टी ने कथित हमले का एक वीडियो फुटेज भी पोस्ट किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ”ये भाजपा है। निहायत गुंडों और लफंगों की पार्टी। जब ये हार रहे होते हैं तो अपनी औकात दिखा देते हैं। इन्हें जनता इनकी औकात बताएगी।”

    इसे भी पढ़ें – MCD चुनाव की तारीख की घोषणा अगले हफ्ते संभावित,राज्य चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में

    दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने एक बयान में कहा कि मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कोई गुंडागर्दी नहीं हुई, चावला क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने केवल केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में दुखद है कि एक आंदोलनकारी, आंदोलन से पैदा हुई आम आदमी पार्टी लोगों के विरोध को बर्दाश्त नहीं कर सकती।

    दिल्ली बीजेपी मीडिया रिलेशंस के प्रमुख हरीश खुराना ने भी ‘आप’ पर निशाना साधा और केजरीवाल की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है कि वे भाजपा के गुंडे थे और उन्हें उनकी स्थिति दिखाई जानी चाहिए, भाजपा इसकी निंदा करती है। अरविंद केजरीवाल साहब आपको पता होना चाहिए कि वे भाजपा से नहीं थे। वे आपकी आबकारी नीति का विरोध करने वाले स्थानीय लोग थे। आप बहुत घटिया राजनीति कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली सरकार ने शराब पर छूट वापस लेने की बताई वजह,हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

    ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया और इस घटना के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने एक ट्वीट में पूछा, “यह बहुत शर्मनाक है। भाजपा को हार का डर सता रहा है। सत्येंद्र जैन के साथ क्या किया गया है, क्या नाटक होता, अगर यह प्रधानमंत्री के साथ किया गया होता?”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.