Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • India Remittances: मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद प्रवासियों ने भरी भारत की तिजोरी; RBI डेटा में हुआ बड़ा खुलासा
    • Jabalpur News: ‘मौत भी जुदा न कर सकी प्यार’, बरगी बांध हादसे पर बोले धीरेंद्र शास्त्री; पीड़ितों के लिए की प्रार्थना
    • Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर लगी खास तकनीक; झपकी आते ही ड्राइवर को कर देगी अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम
    • Best Dams for Tourism: बोटिंग के शौकीनों के लिए जन्नत हैं भारत के ये 5 बांध; जानें कब और कैसे पहुंचें
    • UP News: यूपी का करोड़पति चपरासी! बैंक खाते में मिले 5.50 करोड़ रुपये; 3 पत्नियों के साथ मिलकर ऐसे खड़ा किया ‘साम्राज्य’
    • ट्रंप और इल्हान उमर में छिड़ी सियासी जंग: शादी वाले कमेंट पर पूर्व राष्ट्रपति ने निकाली भड़ास
    • कोहिनूर तो महज शुरुआत है! ब्रिटेन के म्यूजियम में कैद हैं भारत की ये अनमोल निशानियां
    • Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; जानें MP-राजस्थान का हाल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » प्रधानमंत्री ने बड़तूमा में रखी संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला, 11 एकड़ में 100 करोड़ की लागत से बनेगा मंदिर

    प्रधानमंत्री ने बड़तूमा में रखी संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला, 11 एकड़ में 100 करोड़ की लागत से बनेगा मंदिर

    August 12, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सागर/नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में सागर जिले के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से 11 एकड़ भूमि में संत रविदास का भव्य और ऐतिहासिक मंदिर तथा विशाल स्मारक बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बड़तूमा पहुंचकर संत रविदास मंदिर (Sant Ravidas Temple) और स्मारक की आधारशिला रखी। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में उसका पति गिरफ्तार, महिला के शव की तलाश जारी

    Sant Ravidas Temple – प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से यहां संत रविदास भव्य मंदिर और स्मारक का भूमि-पूजन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश में पांच स्थानों से निकली समरसता यात्राओं का भी समापन हुआ। प्रधानमंत्री ने यहां संत रविदास मंदिर का माडल भी देखा। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें मंदिर निर्माण के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ढाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए सभास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

    इसे भी पढ़ें – नरसिंहपुर का फर्जी कलेक्टर गिरफ्तार, प्रशासनिक हलकों में हड़कंप

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान ने विगत 08 फरवरी को संत रविवाद जयंती के मौके पर यहां मंदिर और स्मारक निर्माण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद यहां भव्य निर्माण किया जा रहा है। संत रविदास का नागर शैली से पत्थरों का भव्य मंदिर का निर्माण लगभग 10 हजार वर्गफिट क्षेत्रफल में किया जाएगा। साथ ही संस्कृति एवं रचनात्मक विशेषता के साथ संत रविदास के दर्शन को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष शैली के इंटरप्रिटेशन म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। म्यूजियम का कुल क्षेत्रफल 14 हजार वर्गफिट होगा, जिसके अंतर्गत चार गैलरी निर्मित की जाएंगी। इसके अलावा लाइब्रेरी एवं संगत हाल में संत रविदास के भक्ति मार्ग एवं दार्शनिक विचारों के समस्त साहित्य का संकलन उपलब्ध होगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Jabalpur News: ‘मौत भी जुदा न कर सकी प्यार’, बरगी बांध हादसे पर बोले धीरेंद्र शास्त्री; पीड़ितों के लिए की प्रार्थना

    बरगी डैम हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख; मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

    महाकाल में भस्म आरती के बीच शिप्रा नदी से प्रकट हुए ‘महादेव’; शिवलिंग रूप के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

    जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच के आदेश

    बरगी बांध हादसे में अब तक 9 की मौत; चश्मदीद संगीता का बड़ा खुलासा – ‘क्रूज पर नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम’

    जबलपुर में बड़ा हादसा; बरगी बांध में 40 पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.