रायसेनःमध्यप्रदेश के रायसेन में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिला जेल पठारी में दहेज प्रताड़ना के मामले में बंद एक महिला कैदी ने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस घटना (female prisoner commits suicide) ने जेल प्रबंधन और जिला प्रशासन दोनों को हिलाकर रख दिया। आनन-फानन में महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय देवकी बाई निवासी गौहरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में न्यायिक हिरासत में जिला जेल पठारी में बंद थी। गुरुवार को उसने जेल की बैरक के भीतर अपनी ही साड़ी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना का पता चलते ही जेल स्टाफ में हड़कंप मच गया और तत्काल उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
female prisoner commits suicide – इस घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

