Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत; ट्रक ने पिता और 3 साल के मासूम को कुचला
    • Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक ‘फेक पासपोर्ट’ ने खोल दी पोल, भारत लाया गया
    • Himachal Panchayat Election 2026: हिमाचल में पंचायत चुनावों का बिगुल बजा; चुनाव आयोग ने तैनात किए 41 पर्यवेक्षक
    • Social News: जब चार बेटों ने छोड़ा साथ, तो बेटियों ने दिया मां की अर्थी को कंधा; मुखाग्नि देकर निभाया पुत्र का धर्म
    • Jaunpur News: जौनपुर में दूल्हे की हत्या का खुलासा; दुल्हन का रिश्तेदार ही निकला कातिल, बारात रोककर मारी थी गोली
    • Jyeshtha Mah 2026: ज्येष्ठ माह शुरू; बड़ा मंगल से लेकर शनि जयंती तक, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और महत्व
    • iPhone Comparison 2026: iPhone 15, 16 या iPhone 17? जानें इस साल कौनसा मॉडल खरीदना है आपके लिए बेस्ट
    • Ek Din Box Office: आमिर खान के बेटे की फिल्म का बुरा हाल; पहले दिन 1 करोड़ के लिए भी तरसी, ‘लवयापा’ से भी कम रही कमाई
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ट्रंप और इल्हान उमर में छिड़ी सियासी जंग: शादी वाले कमेंट पर पूर्व राष्ट्रपति ने निकाली भड़ास

    ट्रंप और इल्हान उमर में छिड़ी सियासी जंग: शादी वाले कमेंट पर पूर्व राष्ट्रपति ने निकाली भड़ास

    May 2, 2026 विदेश 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर तीखा हमला किया है. जिसने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया. फ्लोरिडा में एक कार्यक्रमके दौरान ट्रंप ने उमर की राजनीतिक विचारधारा और सोमालिया की स्थिति दोनों को निशाना बनाया. उन्होंने देश को अव्यवस्थित, अपराधग्रस्त और असुरक्षित बताया , साथ ही उमर की शादी का मजाक भी उड़ाया.

    ट्रंप ने कहा ‘सोमालिया एक खूबसूरत जगह है. वहां कोई सरकार नहीं है, कोई सेना नहीं है, कुछ भी नहीं है. वहां सिर्फ एक चीज है जो बेहद गंभीर है और वो है अपराध. वहां बहुत अपराध होते हैं. वहां कोई पुलिस नहीं है.लोग बस इधर-उधर भागते हुए एक-दूसरे पर गोलियां चलाते हैं. यह बेहद गंदा, घिनौना और भयानक जगह है’.

    इल्हान उमर पर भड़के ट्रंप

    अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने सीधे इल्हान उमर की तरफ इशारा करते हुए कहा ‘इल्हान उमर… सोमालिया से यहां आती हैं और हमें बताती हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका को कैसे चलाया जाए. वह कहती हैं, संविधान मुझे कुछ अधिकार देता है, और मैं मांग करती हूं कि मुझे ये अधिकार दिए जाएं’. ट्रंप ने उमर को बताते हुए कहा कि वो दफा हो जाएं.

    निजी जिंदगी पर भी किया हमला

    इतना ही नहीं, ट्रंप ने उमर के निजी जीवन से जुड़ा एक पुराना और अप्रमाणित आरोप भी दोहराया, जिसे पहले भी कई बार खारिज किया जा चुका है. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि उसने अपने भाई से शादी की है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है, हालांकि वे एक प्यारा जोड़ा हैं, लेकिन यह थोड़ा गैरकानूनी लगता है’.यह आरोप अमेरिकी राजनीति में पहले भी चर्चा का विषय रहा है, हालांकि अब तक इसके समर्थन में कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है.

    उमर का तीखा पलटवार

    ट्रंप के बयान के बाद इल्हान उमर ने भी पलटवार किया है. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप की टिप्पणियों को खारिज कर दिया और उनकी विश्वसनीयता और कानूनी रिकॉर्ड पर सवाल उठाए. उमर ने अपनी पोस्ट में कहा कि ‘अगर यह बेतुकी बकवास एक अपराधी की तरफ से न आ रही होती, जिस पर 34 गंभीर अपराधों के आरोप हैं, बलात्कार का दोषी ठहराया गया है और जिस पर बाल यौन शोषण का आरोप है, तो गुस्सा जरूर आता. मुझे अब भी समझ नहीं आता कि कोई जानबूझकर खुद को इस तरह अपमानित कैसे कर सकता है, लेकिन हम यहीं हैं. वैसे, बाल यौन शोषण संरक्षण पार्टी को अपने बचाव के लिए नई सामग्री ढूंढनी चाहिए’.

    दोनों नेताओं के बीच टकराव नया नहीं

    हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप और उमर के बीच इस तरह की बयानबाजी हुई हो. दोनों नेताओं के बीच टकराव नया नहीं है. पिछले साल (2025) सितंबर में उमर ने ट्रंप पर तब भी जमकर हमला बोला था जब उन्होंने सोमालिया के राष्ट्रपति से उसे निर्वासित करने के बारे में बात करने का दावा किया था. उमर ने ट्रंप को झूठा बताते हुए कहा था ‘सोमालिया में राष्ट्रपति होने से इनकार करने से लेकर मनगढ़ंत कहानी गढ़ने तक, राष्ट्रपति ट्रंप एक झूठे मूर्ख हैं. किसी को भी इस शर्मनाक मूर्ख को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए’.

    इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था, ‘आप जानते हैं, मैं सोमालिया के प्रमुख से मिला था… और मैंने सुझाव दिया कि शायद वह उसे वापस लेना चाहेंगे. और उन्होंने कहा, ‘मैं उसे नहीं चाहता’.

    ट्रंप ने किया था पोस्ट

    ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने सोमालिया की राजनीतिक और आर्थिक स्थिति की आलोचना करते हुए इसे उमर द्वारा अमेरिका की आलोचना से जोड़ा. उन्होंने लिखा, ‘इल्हान उमर के देश सोमालिया में केंद्रीय सरकार के नियंत्रण की कमी, लगातार गरीबी, भुखमरी, पुनर्जीवित आतंकवाद, समुद्री डकैती, दशकों से चल रहे गृहयुद्ध, भ्रष्टाचार और व्यापक हिंसा जैसी समस्याएं व्याप्त हैं’.

    उन्होंने आगे कहा, ‘70% आबादी अत्यधिक गरीबी और व्यापक खाद्य असुरक्षा में जी रही है. रिश्वतखोरी, गबन और एक अक्षम सरकार सहित, सोमालिया लगातार दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों में शुमार है’. उमर की ओर मुड़ते हुए उन्होंने कहा, ‘यह सब कुछ हो रहा है, और इल्हान उमर हमें बता रही हैं कि अमेरिका को कैसे चलाया जाए! वैसे, क्या उन्होंने ही नागरिकता हासिल करने के लिए अपने भाई से शादी नहीं की थी???’. उन्होंने अंत में कहा,’हमारे देश में कितने घटिया लोग बैठे हैं, जो हमें बताते हैं कि क्या करना है और कैसे करना है’.

    कौन हैं इल्हान उमर

    इल्हान उमर, जो अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला सांसदों में से एक हैं, लंबे समय से ट्रंप के निशाने पर रही हैं. वहीं, उमर भी ट्रंप की नीतियों और बयानबाजी की मुखर आलोचक रही हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद इल्हान उमर अपने भारत विरोधी रुख के लिए काफी मशहूर हैं. इल्हान भारत विरोधी नारे लगाती है. उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा भी किया था और पीओके में भारत के खिलाफ जमकर बयानबाजी भी की थी. इल्हान अक्सर विवादित बयानों से घिरी रहती हैं. इल्हान उमर को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर विरोधी माना जाता है.

    2019 में इल्हान उमर मिनिसोटा से सांसद चुनी गईं थीं. खास बाच ये है कि वो पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं जो चुनाव जीतकर अमेरिकी संसद पहुंच गईं. यही नहीं इल्हान संसदीय सीट पर चुनाव जीतने वालीं पहली अश्वेत महिला भी हैं. वो अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में भी शामिल हैं.

    इल्हान उमर का जन्म सोमालिया में हुआ था. हालांकि सोमालिया में लगातार गृह युद्ध के चलते उनके परिजनों ने देश छोड़ दिया था, तब वो महज 8 साल की थीं. इसके बाद इल्हा केन्या के शरणार्थी शिविर में रहीं. इसके बाद उनका परिवार 1990 में अमेरिका चला आया. इसके बाद उन्होंने अमेरिका में राजनीति में करियर बनाने का फैसला किया. 2016 में इल्हान उमर चुनाव जीतकर मिनिसोटा की प्रतिनिधि सभा पहुंचीं. 2019 में वो अमेरिकी सांसद चुनी गईं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक CCTV वीडियो आया सामने

    ‘परमाणु हमारी पूंजी, ताकत नहीं छोड़ सकते’; पीस डील के बीच मुज्तबा खामेनेई का बड़ा बयान

    लेबनान में इजराइल का ‘महाविस्फोट’, 450 टन बारूद से उड़ाई हिजबुल्लाह की 2 KM लंबी सुरंग

    ट्रंप की रैली में गोली चलाने वाले शूटर को पुलिस ने तुरंत क्यों नहीं मारा? 36 घंटे बाद हुआ बड़ा खुलासा

    पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या

    नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व PM बेनेट और लैपिड ने चुनाव से पहले मिलाया हाथ, बनाया नया मोर्चा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.