मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आगामी 6 अगस्त को मुंबई स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में जेनरेशन Z और जेनरेशन अल्फा के छात्रों को संबोधित करेंगे। यह गरिमामयी कार्यक्रम ‘इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस’ (I.I.M.U.N.) की स्थापना के सफल 15 वर्ष पूर्ण होने (Mohan Bhagwat will interact with gen z and gen alpha students) के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक चैम्पियनशिप कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह का मुख्य हिस्सा होगा। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में देश के 100 से अधिक शहरों से आए 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2,000 से अधिक स्कूली और कॉलेज छात्र भाग लेंगे।
Mohan Bhagwat will interact with gen z and gen alpha students – इस अवसर पर I.I.M.U.N. के संस्थापक ऋषभ शाह ने कहा, “नेतृत्व केवल अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने का नाम नहीं है, बल्कि उसकी बात सुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। भारत के इस महत्वपूर्ण दौर में ऐसा संवाद पहले से कहीं अधिक आवश्यक है। मैं मोहन भागवत जी का आभारी हूं कि उन्होंने युवाओं को संबोधित करने का हमारा निमंत्रण स्वीकार किया।”
“दुनिया को भारतीय दृष्टिकोण से एकजुट करने में युवाओं की भूमिका”: सम्मेलन की मुख्य थीम
डॉ. मोहन भागवत का प्रमुख संबोधन I.I.M.U.N. की फ्लैगशिप वार्षिक चैम्पियनशिप कॉन्फ्रेंस का विधिवत शुभारंभ करेगा। इस बहुस्तरीय सम्मेलन में युवा छात्र स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा और विचार-विमर्श करेंगे। संस्था प्रतिवर्ष 108 सम्मेलनों का आयोजन करती है और 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के नेतृत्व में हजारों नागरिक जागरूकता एवं सामुदायिक कार्यक्रम संचालित करती है, जिनमें 11 से 19 वर्ष के छात्र बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस वर्ष उद्घाटन समारोह की विशेष थीम “दुनिया को भारतीय दृष्टिकोण से एकजुट करने में युवाओं की भूमिका” निर्धारित की गई है।
