महाराष्ट्र का खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) राज्य में फूड सेफ्टी के नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शिरडी में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया गया। विभाग ने श्री साईं बाबा मंदिर परिसर के पास 650 से 700 किलोग्राम मिलावटी और घटिया पेड़ा (Shirdi Sai Baba Prasad) जब्त करके उसे नष्ट कर दिया। यह पेड़ा श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में बेचा जा रहा था।

FDA ने यह अहम कार्रवाई शिरडी आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की है। टीम ने सबसे पहले प्रसाद के रूप में बिकने वाले पेड़ों के सैंपल लिए और उनकी जांच की। जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि मिठाई की क्वालिटी बिल्कुल अच्छी नहीं है और इसे बनाने में मिलावट की गई है।

Shirdi Sai Baba Prasad – क्वालिटी खराब मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों ने शिरडी में प्रसाद बेचने वाले कई सेंटर्स और सप्लाई यूनिट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी और निरीक्षण किया। इस छापेमारी के दौरान लगभग 700 किलोग्राम मिलावटी प्रसाद जब्त किया गया और उसे नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही अधिकारियों ने इस मिलावटखोरी में शामिल संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

 

Share.
Exit mobile version