मुंबई: बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की फिटनेस और हाल ही में (Salman Khan broke silence) बदले हुए दुबले लुक को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
Salman Khan broke silence – कई प्रशंसकों और यूजर्स को लग रहा था कि एक्टर की अचानक कम हुई बॉडी और पतला लुक शायद उनकी किसी स्वास्थ्य समस्या से जुड़ा हुआ है। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के उपरांत फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। अब आखिरकार स्वयं सलमान खान ने इन सभी अफवाहों और अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।
प्राइम वीडियो के लोकप्रिय रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने पहुंचे सलमान खान ने फिटनेस को लेकर खुलकर बातचीत की। शो के दौरान सलमान ने सबसे पहले सोहेल खान से कहा कि उनका वजन काफी कम दिख रहा है, जिस पर सोहेल ने अपने सिक्स-पैक एब्स (6-Pack Abs) दिखाते हुए बताया कि उन्होंने 12 किलो वजन घटाया है। सोहेल की बात सुनकर सलमान खान ने भी बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने खुद 16 किलोग्राम वजन कम किया है।
सोशल मीडिया पर जताई जा रही थी चिंता
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से सलमान खान के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए थे। विशेष रूप से मुंबई में एसआरए (SRA) के एक प्रशासनिक कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान सामने आए वीडियो में वे पहले की तुलना में काफी पतले नजर आ रहे थे। इसके बाद से ही फैंस के बीच उनकी सेहत को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे। हालांकि, अब सुपरस्टार के आधिकारिक बयान के बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।
