पिंपरी-चिंचवड़ : महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ शहर से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के वाकड थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग पर दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। वाकड थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी (rape of two innocent sisters) रमजान बागवान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ पिछले डेढ़ महीने के दौरान चार बार और उसकी महज चार वर्षीय छोटी बहन के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चियों का परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। उनके माता-पिता, दादा-दादी और चाचा रोजाना की तरह काम पर गए हुए थे।

rape of two innocent sisters – आरोपी का परिवार भी मजदूरी करता है, लेकिन घटना वाले दिन उसकी पत्नी और बेटा काम पर चले गए थे और आरोपी घर पर अकेला मौजूद था। 10 वर्षीय मासूम बच्ची रोज की तरह स्कूल से सुबह करीब 11 बजे घर लौटी थी। उस समय घर के सभी बड़े सदस्य काम पर थे और दोनों बहनें घर के पास खेल रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर बच्ची का मुंह दबाया और उसे अपने घर ले जाकर दरिंदगी की।

 पड़ोसी महिला की सतर्कता से खुला दरिंदगी का राज 

घटना के दौरान पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला ने बच्ची को संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपी के घर जाते हुए देख लिया था। महिला को अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद उसने बच्ची के माता-पिता के काम से लौटने का इंतजार किया। शाम को जैसे ही पीड़ित परिवार घर पहुंचा, पड़ोसी महिला ने पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी।

 

Share.
Exit mobile version