उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों में १० मार्च को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अहमदाबाद में आरएसएस (RSS) की एक बड़ी बैठक होने वाली है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस बैठक का आयोजन कर रही है। यह बैठक 13 मार्च तक अहमदाबाद में चलेगी। इस बैठक में आरएसएस चीफ मोहन भागवत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष सहित बड़े दायित्व के पदाधिकारी शामिल होंगे। बता दें कि संतोष भाजपा में आरएसएस (RSS) का प्रतिनिधित्व करते हैं। आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘पहली बार अहमदाबाद में यह बैठक की जा रही है। पिछले साल इसका आयोजन बेंगलुरु में किया गया था। 1988 के बाद दूसरी बार मौका है जब गुजरात में यह बैठक हो रही थी। इससे पहले राजकोट में इसका आयोजन हुआ था।’
इसे भी पढ़ें – विद्यार्थियों के लिए स्कूल हेल्थ क्लीनिक,शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार का बेहतर प्रयास
RSS – उन्होंने कहा कि यह बैठक हर तीन साल में एक बार नागपुर में होती है। आरएसएस ने एक बयान में कहा. ‘बड़े फैसले लेने के लिए आरएसएस यह बैठक करता है। इस मीटिंग में आने वाले वर्षों के लिए कई योजनाओं और फैसलों पर चर्चा होगी और अंतिम निर्णय लिया जाएगा।’
इसे भी पढ़ें – धूमधाम से मनाया गया सीआईएसएफ का 53वां स्थापना दिवस,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मौजूद
इस बैठक में आने वाले समय की योजना के साथ ही वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा होगी। वर्तमान में चल रहे प्रकल्पो के कार्य एवं परिणामो की समीक्षा एवं समाज के लिए हितकारी कई योजनाओ पर विचार किया जाता है इसके अलावा आएसएस के विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि चुनाव के नतीजों की तारीख तय होने के बाद इस मीटिंग की तारीख फिक्स की गई थी। ऐसे में कहा जा सकता है कि परिणामों को देखते हुए कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।

