काशीपुर की सुहानी (Robber Bride Of Kashipur) ने रिया बनकर राजस्थान के युवक से शादी रचा ली और एक हफ्ते बाद 50 हजार की नगदी और जेवरात लेकर फुर्र हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर फर्जी कागजात तैयार कर शादी रचाकर लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन हत्थे नहीं चढ़ पाये।
इसे भी पढ़ें – देहरादून जिले की सड़कों का होगा नवीनीकरण, 100 नई इलेक्ट्रिक बसें भी चलेंगी
मंगलवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा 27 सितंबर को आईटीआई थाने में राजस्थान के ग्राम हसलसार, उदयपुर वाटी जिला झुंझुनु निवासी अवतार सिंह ने तहरीर दी। कहा उसने 19 सितंबर ग्राम कुंवरपुर, गूलरभोज निवासी रिया पुत्री प्रेम सिंह से शादी की थी। रिया 25 सितंबर को जेवरात और 50 हजार की नगदी लेकर घर से बिना बताये फरार हो गई।
इसे भी पढ़ें – पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, अंकिता के परिजनों को मिलेगी 25 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता
Robber Bride Of Kashipur – जब उसने शादी कराने वाले बिचौलिये से जानकारी ली तो पता चला रिया का असली नाम सुहानी पुत्री चोखेलाल है। उन्होंने बताया टीम ने ग्राम हिम्मतपुर निवासी सुहानी, रेखा पत्नी चोखेलाल, गदरपुर से सरोवरनगर निवासी सिमरन उर्फ सुखिवंदर कौर पुत्री सुरेंद्र सिंह, बिजनौर के बैराज कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू पुत्र सतनाम सिंहआदि गिरफ्तार किया। जबकि अनूप तिवारी, प्रवीण कुमार, पाल कौर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाये।एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा रिया उर्फ सुहानी ने मई 2021 में गदरपुर के बाबू पुत्र जागनलाल से चैती में शादी की थी। बताया कि रिया की उम्र मात्र 19 साल है और वह पढ़ृी-लिखी होने के साथ अंग्रेजी भाषा की भी जानकार है।

