पंजाब में हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं और हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। ऐसे संकटपूर्ण हालात में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के हर दुःख और परेशानी में उनके साथ खड़ी है। कैंबिनेट मंत्री और (Treasure of help for employment) राज्य प्रशासन मिलकर राहत कार्य तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुँचाने से लेकर उनके घर और रोजगार फिर से शुरू कराने तक, पंजाब सरकार हर कदम पर लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।
इसे भी पढ़ें – जालंधर में मासूम बच्ची से प्रवासी की शर्मनाक हरकत, हुआ जमकर हंगामा
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने हल्का भोआ के गांव कोहलियाँ अड्डा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहयोग दिया। विशेष रूप से, मोची का काम करने वाले दो परिवारों को वित्तीय और सामान की सहायता प्रदान की गई, ताकि वे अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें।
इसे भी पढ़ें – पंजाब : गुरुद्वारा में टेका मत्था… बाढ़ पीड़ितों से मिलने ट्रैक्टर से पहुंचे राहुल गांधी
Treasure of help for employment – रावी नदी के कहर ने कोहलियाँ अड्डा समेत कई गांवों को बुरी तरह तबाह कर दिया था। मोची का काम करने वाले इन दो परिवारों का सारा सामान बाढ़ के पानी में बह गया था। मंत्री कटारूचक्क ने एक परिवार को रोजगार के लिए जरूरी सामान और नए जोड़े उपलब्ध कराए, जबकि दूसरे परिवार को आर्थिक सहायता दी गई। इससे न केवल ये परिवार अपना रोजगार फिर से शुरू कर पाएंगे, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

