बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां सीट बंटवारे को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं. आरजेडी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को जानकारी देते (Masterstroke of grand alliance) हुए बताया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आने पर तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की योजना पर विचार चल रहा है. इसमें एक उपमुख्यमंत्री दलित, दूसरा मुस्लिम और अतिपिछड़ा वर्ग से होगा. ये तीनों उपमुख्यमंत्री आरजेडी, कांग्रेस और VIP पार्टी से होंगे.

Masterstroke of grand alliance – बैठक में तय किया गया कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव होंगे. तेजस्वी पिछड़े समुदाय से आते हैं और दो बार उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हालांकि उनके सहयोगी दलों ने अभी तक औपचारिक रूप से उन्हें सीएम पद के लिए समर्थन नहीं दिया है.

इसे भी पढ़ें – तेजस्वी का डबल दांव: दो सीटों से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, बिहार की राजनीति में आया उबाल

आरेजडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीट बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसमें आरजेडी के लगभग 125 सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है. वहीं पिछले चुनाव में आरजेडी ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस को 50-55 सीट और VIP को 12 सीटें देने पर सहमति बनी हैं. इसके साथ ही इस बैठक में उप-मुख्यमंत्री का वादा भी किया जा रहा है. इसके अलावा बाकी की सीटों को अन्य पार्टियों में बांट दिया जाएगा.

तिवारी ने कहा कि यह फॉर्मूला इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तेजस्वी यादव गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में उभर कर सामने आए हैं. यह आरजेडी की विरासत को एक नई पहचान देगी और यह उनका मास्टरस्ट्रोक है. उन्होंने कहा कि वे सिर्फ यादव-केंद्रित राजनीति से आगे बढ़कर दलितों, अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सशक्त बनाना चाहते हैं.

Share.
Exit mobile version