चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा ने सोमवार को कहा कि (Randhawa On Mann) वह उनका चरित्र हनन किए जाने को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मानहानि वाद दायर करेंगे। रंधावा ने मान द्वारा उन पर गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के लिए जेल में सुविधाएं मुहैया कराने का आरोप लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री की आलोचना की।
इसे भी पढ़ें – सिख गुरद्वारा संशोधन विधेयक वापस नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे : एसजीपीसी प्रमुख
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान रूपनगर की जेल में मुख्तार अंसारी के आरामदायक प्रवास पर खर्च हुए 55 लाख रुपये की वसूली पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और तत्कालीन जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से करेगी। मान ने कहा कि अगर सिंह (अब भाजपा नेता) और रंधावा (कांग्रेस विधायक) पैसे का भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी पेंशन और अन्य सुविधाएं रोक दी जाएंगी।
इसे भी पढ़ें – पंजाब में अब मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के चांसलर, पश्चिम बंगाल की तर्ज पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित
Randhawa On Mann – रंधावा ने मुख्यमंत्री के 55 लाख रुपये खर्च के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अंसारी के मामले में वरिष्ठ वकील को फीस के तौर पर 17.60 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।उन्होंने मुख्यमंत्री को अंसारी मामले में उन्हें वसूली नोटिस जारी करने की चुनौती भी दी। मान के आरोप के संबंध में रंधावा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को चरित्र हनन करने की आदत है। कांग्रेस नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा मैं मानहानि का वाद दायर करूंगा…मैं कभी भी अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा।

