उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव हर संभव कोशिश और सियासी समीकरण सेट करने में जुटे हैं. अखिलेश ने अपने 2024 के ‘विनिंग फार्मूले’ पीडीए को और भी मजबूती देने के लिए दलित एजेंडे पर फोकस कर रखा है. ऐसे में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का ऑपरेशन सिंदूर में (Ram Gopal’s comment on Vyomika Singh) शामिल रही एयर विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी करना कहीं सियासी तौर पर सपा के लिए महंगा न पड़ जाए, क्योंकि बसपा से लेकर बीजेपी तक सपा को दलित विरोधी कठघरे में खड़ा करने में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें – 20 लाख रुपये लेकर बस से जा रहा था व्यापारी, पीछे बैठा यात्री नोटों से भरा बैग लेकर भागा, तभी खुल गया चेन…
रामगोपाल यादव ने कहा कि सोफिया कुरैशी मुस्लिम हैं, एयर विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव, चमार हैं और एयर मार्शल एके भारती बिहार के पूर्णिया के यादव हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने उनकी मुस्लिम पहचान के कारण गाली दी, लेकिन व्योमिका सिंह को राजपूत समझकर कुछ नहीं कहा गया. यह युद्ध एक मुसलमान, एक दलित, और एक यादव ने लड़ा.
इसे भी पढ़ें – कासगंज में ऑनर किलिंग? प्रेमिका से मिलने पहुंचा शख्स, पिता और भाई ने मार डाला
Ram Gopal’s comment on Vyomika Singh – रामगोपाल यादव के द्वारा व्योमिका सिंह को हरियाणा की जाटव और चमार कह कर संबोधि करना सपा की सियासी टेंशन बढ़ा सकती है. दलित समुदाय का अपमान मानते हुए मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी गई है. देशद्रोह और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई है. इसके अलावा बीजेपी ने रामगोपाल यादव के बयान को लेकर सियासी मोर्चा सपा के खिलाफ खोल दिया है.
