उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक दिल दहला देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने तीन दिन पहले हुई एक हत्या का खुलासा किया है जिसमें पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम (honor killing in Kasganj) संबंध के चलते हुई है. पुलिस ने प्रेमिका के आरोपी पिता-भाई को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक 13 मई को जिले के नरदौली इलाके के एक खेत में अंकुल नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. पुलिस को युवक की लाश पॉलिथीन में लिपटी हुई जंगल में मिली थी. पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि युवक अंकुल का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.
