उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कोखराज में एक होटल के पास एक बस रुकी हुई थी. इसी बस से गुजरात का रहने वाला एक जीरा व्यापारी एक बैग में 20 लाख रुपये लेकर प्रयागराज से दिल्ली जा रहा था. तभी एक बदमाश रुपयों से भरा हुआ बैग लेकर भाग निकला. बदमाश के भागते समय हाइवे (trader was going by bus) पर रुपए गिर पड़े, जिसको लूटने की लोगों की होड़ मच गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है. यहां जायसवाल होटल के पास खड़ी लग्जरी बस में बैठे गुजरात के यात्री भावेश के साथ ये लूट की घटना हुई है. बदमाश के भागते समय नेशनल हाइवे पर बैग से नोटों की गड्डियां कुछ गिर गईं, जिस लूटने की होड़ मच गई.

इसे भी पढ़ें – गाजियाबाद: दुकान पर सामान लेने पहुंचे मामा-भांजे, अचानक छज्जा गिरने से हो गई मौत

गुजरात के रहने वाले भावेश जीरा व्यापारी हैं, वो प्रयागराज में व्यापारी से मिलने आए थे. वापस जाते समय उनके पास रुपयों से भरा एक बैग था. वह बस में बैठे हुए थे. बताया जा रहा है कि प्रयागराज से जब बस निकली तो वो कोखराज थाना क्षेत्र के जायसवाल ढाबा पर जाकर रुकी.

trader was going by bus – ढाबे पर नाश्ता-पानी करने के लिए कुछ यात्री नीचे उतरे. लेकिन भावेश अपना बैग लेकर बस में ही बैठे रहे. भावेश की पीछे वाली सीट पर बैठा यात्री अचानक बैग छीन कर भागने लगा. जब तक बदमाश बैग छीन कर भागता, तब तक भावेश चिल्लाने लगा. चिल्लाने पर सभी यात्री बदमाश के पीछे भागने लगे. इस दौरान उसकी बाइक सड़क पर गिर गई. बैग से 500-500 के नोट सड़क पर उड़ने लगे, जिसे उठाने के लिए भीड़ उमड़ गई.

Share.
Exit mobile version