उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित और धाकड़ IPS अधिकारियों की सगाई ने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक सुर्खियां बटोर ली है. गुरुवार रात संभल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. सगाई का (IPS marriage news) यह कार्यक्रम बेहद निजी लेकिन गरिमा – मय रहा. रात करीब 9:30 बजे शुरू हुई रस्में देर रात 11 बजे तक चलीं.
IPS marriage news – इस मौके पर संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ के कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. दोनों ही अधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच अंगूठियों का आदान-प्रदान किया और आए हुए अतिथियों का अभिवादन स्वीकार किया. यही नहीं, दोनों ने ‘अगर तुम कहो’ गाने पर रोमांटिक परफॉर्मेंस भी दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
गोरखपुर से शुरू हुआ था प्रेम का सफर
इन दोनों अधिकारियों की प्रेम कहानी साल 2023 में गोरखपुर से शुरू हुई थी. उस समय कृष्ण कुमार बिश्नोई वहां एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा अपनी ट्रेनिंग (अंडर ट्रेनिंग आईपीएस) पूरी कर रही थीं. ड्यूटी के दौरान हुई मुलाकातों ने धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार का रूप ले लिया. अब यह जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है.
राजस्थान में मचेगी शादी की धूम
सगाई के बाद अब विवाह की रस्में राजस्थान के रेतीले धोरों और शाही रिजॉर्ट्स में संपन्न होंगी. 27 मार्च को बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी और संगीत का कार्यक्रम किया जाएगा. 28 मार्च को बारात सभा और अन्य पारंपरिक रस्में होंगी. फिर 29 मार्च को मुख्य विवाह समारोह (फेरे) होगा. 30 मार्च को जोधपुर के प्रसिद्ध लारिया रिजॉर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन, जिसमें कई राज्यों के वीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे.
