रायपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वे अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। यह शिविर पार्टी की भविष्य की रणनीतियों और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। राहुल गांधी इस दौरान (Rahul Gandhi in Chhattisgarh) नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने का ‘गुरु मंत्र’ देंगे।

Rahul Gandhi in Chhattisgarh – आज से शुरू हो रहा यह प्रशिक्षण शिविर 31 तारीख तक यानी कुल 10 दिनों तक चलेगा। इसमें छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेताओं से लेकर संगठन के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिरकत करेंगे। कांग्रेस आलाकमान का छत्तीसगढ़ पर विशेष फोकस है, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी अब 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस रही है। राहुल गांधी के दौरे से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए सचिन पायलट भी रायपुर पहुँच चुके हैं।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस खेमे में उत्साह है, तो वहीं सत्ताधारी दल भाजपा ने भी सियासी हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा नेताओं का तंज है कि राहुल गांधी जहाँ भी जाते हैं, वहां कांग्रेस को नुकसान ही होता है। इन आरोपों के जवाब में कांग्रेस के युवा नेताओं ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के शासन से परेशान है और वे 2028 में सरकार बदलने के लक्ष्य के साथ अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

Share.
Exit mobile version