रायपुर/श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो निर्दोष श्रमिकों की दुखद मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’  पर देर रात पोस्ट कर इस आतंकी कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की (cowardly terrorist attack) और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दक्षिण कश्मीर के केलम में ईंट भट्ठे पर आतंकियों ने किया हमला 

सुरक्षा अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में स्थित एक ईंट भट्ठे (Brick Kiln) पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस कायराना हमले में वहां काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो युवा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल दीपक कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।

cowardly terrorist attack

वहीं, दूसरे घायल मजदूर भूपिंदर को गंभीर अवस्था में पहले जीएमसी (GMC) अनंतनाग ले जाया गया और बाद में नाजुक हालत को देखते हुए सौरा स्थित एसकेआईएमएस (SKIMS) अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उसने भी दम तोड़ दिया। मृत दोनों मजदूर लगभग 20 वर्ष के थे और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी थे।

 

 

 

 

 

Share.
Exit mobile version