महाराष्ट्र के पुणे जिले के चंदननगर इलाके में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर उसके प्रेमी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवती का निजी (brother come home quickly) अस्पताल में इलाज चल रहा है. पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है.

brother come home quickly – पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती और आरोपी दिलीप राठौड़ एक ही मॉल में काम करते थे. नौकरी के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में तनाव काफी बढ़ गया था.

इसे भी पढ़ें – नागपुर में आग का तांडव; गोदाम में भीषण आग से 400 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

घटना के दिन युवती घर पर अकेली थी. उसके भाई और भाभी काम पर गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी उसके घर पहुंचा. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई. आरोप है कि गुस्से में आकर युवक ने धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया.

भाई जल्दी घर आ जाओ 

हमले के बाद घायल युवती ने किसी तरह अपने भाई को फोन किया. उसने फोन पर अपने भाई से कहा जल्दी घर आ जाओ, एक लड़के ने मुझे मारा है. मेरे गले से आवाज नहीं निकल रही. बताया जा रहा है कि उसने अपने भाई को वीडियो कॉल भी किया था. वीडियो कॉल में बहन को खून से लथपथ देखकर भाई घबरा गया और तुरंत घर पहुंचा.

Share.
Exit mobile version