महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में जिला परिषद शिक्षक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. हत्या मामले में मृतक शिक्षक की पत्नी ही मास्टरमाइंड निकली. सरकारी नौकरी पाने के लालच और (wife got her teacher husband murdered) पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने अपने पति की सुपारी देकर हत्या कराई. मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

wife got her teacher husband murdered – घटना भद्रावती पुलिस थाना क्षेत्र के घोड़पेठ परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास की है, जहां 2 मई की सुबह संदिग्ध अवस्था में 46 वर्षीय जिला परिषद शिक्षक रवींद्र कुलमेथे का शव बरामद हुआ था. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने देखा कि मृतक के गले में प्लास्टिक की थैली और उसके ऊपर सफेद दुपट्टा कसकर बांधा गया था, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ.

इसे भी पढ़ें – Nitesh Rane Relief : नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक

पुलिस के अनुसार शव के पास में मिले मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स के आधार पर मृतक की पहचान गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील निवासी रवींद्र तुलसीराम कुलमेथे के रूप में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए भद्रावती पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा ने संयुक्त जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी 42 वर्षीय दीपमाला कुलमेथे से पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की.

1 लाख रुपये में दी थी पति के हत्या की सुपारी

पुलिस जांच में सामने आया कि दीपमाला अपने पति से कथित मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान थी. नागपुर में इलाज के दौरान उसकी मुलाकात वर्षा परचाके नामक महिला से हुई थी, जिसने उसे पति की हत्या कराने का सुझाव दिया. इसके बाद दीपमाला ने वर्षा परचाके, सोनू उर्फ प्रवीण कालोकर और नाजीर अंसारी के साथ मिलकर करीब एक लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति के हत्या की साजिश रची.

Share.
Exit mobile version