जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज की एआई (AI) जेनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी समेत दो लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। सांसद प्रिया सरोज की (ai generated objectionable photo goes viral) फोटो को उनके मंगेतर व प्रसिद्ध क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ एआई तकनीक से बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जिसका उद्देश्य उनकी छवि धूमिल करना था। केस दर्ज होने के बाद प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया पर इस कृत्य की कड़ी निंदा की है।
⚖️ छवि धूमिल करने की सोची-समझी साजिश
दरअसल, मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज ने बुधवार को जौनपुर के साइबर क्राइम थाने में आधिकारिक तहरीर दी। उनका आरोप है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक जीवन में संसद सदस्य के साथ ही एक महिला होने के नाते उन्हें जानबूझकर निशाना बनाते हुए बदनाम करने की सोची-समझी साजिश रची गई।
📱 दो आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
शिकायत के अनुसार, जौनपुर में बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह और एडवोकेट विशाल सिंह द्वारा अपनी सोशल मीडिया आईडी के जरिए सांसद प्रिया सरोज की उनके मंगेतर क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ एआई से निर्मित नकली, झूठी और कृत्रिम मॉर्फ्ड (Morphed) व आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट और (ai generated objectionable photo goes viral) साझा की गई थीं। पोस्ट के यूआरएल (URL) और स्क्रीनशॉट के साथ की गई इस शिकायत पर जौनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पर आईटी एक्ट (IT Act) समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 12 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
