महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं. शहर के वजीराबाद इलाके के रामदास नगर स्थित एक मकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस को (huge quantity of swords and daggers seized) तलवार, खंजर और अन्य धारदार हथियारों का बड़ा जखीरा मिला. बरामद हथियारों की संख्या और मात्रा देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए.

जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामदास नगर इलाके में अवैध हथियारों का भंडारण किया गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित घर पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 4,796 धारदार हथियार जब्त किए, जिनमें बड़ी संख्या में तलवारें, कोयता और खंजर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – Nitesh Rane Relief : नितेश राणे को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जेल की सजा पर लगाई रोक

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए हथियारों की कुल कीमत लगभग 43 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है. मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी जसवंत सिंह प्रकाश सिंह सुखमनी को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इन हथियारों को बिक्री के उद्देश्य से लेकर आया था और इन्हें अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किए जाने की तैयारी चल रही थी.

huge quantity of swords and daggers seized – छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर हथियार कहां से मंगाए गए थे और इनकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी. साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है.

Share.
Exit mobile version