गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना इलाके में एक (Principal Shot Dead) वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में आए एक प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के  एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सीडी यादव इंटर कॉलेज सिसहनी में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत फूलपुर गांव रहने वाले दिनेश यादव (32) अपने रिश्तेदार एवं कॉलेज के प्रबंधक आज्ञाराम यादव के यहां रविवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चांदा रत्ती गांव आए हुए थे।

इसे भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री पर कैसा तंज, कहा प्‍यारे मोहन

एसपी ने बताया कि रविवार रात को करीब 12 बजे जयमाल कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह घर से थोड़ी दूर गांव के बाहर दुकान के बरामदे में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि बीते दिनों हुए आपसी विवाद को लेकर सिसहनी गांव निवासी दो लोगों – अजय वर्मा एवं राज सिंह – ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि गोली चलने से आसपास सो रहे लोग जाग गए और उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दूसरा बचकर भाग जाने में सफल रहा।

इसे भी पढ़ें – तंबाकू व्यापारी के घर आयकर का छापा, घर में मिली लग्जरी गाड़ियों से लेकर स्कूटर का नंबर 4018

Principal Shot Dead – उन्‍होंने बताया कि परिजन आनन फानन में दिनेश यादव को उपचार के लिए बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि प्रकरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share.
Exit mobile version