1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के निधन के बाद आयोजित शोक सभा में राजनेताओं की मौजूदगी को लेकर पंजाब का सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम आदमी पार्टी (AAP) पर सीधा हमला बोलते हुए उसके दोहरे रवैये पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।

 आप के विरोध प्रदर्शन पर उठाए सवाल

आर.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि सज्जन कुमार की शोक सभा में शामिल (politics heated up in Punjab) होने वाले भाजपा के तीन सांसदों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पहले ही उनके इस कदम के लिए कड़ी फटकार लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा इसके बावजूद आम आदमी पार्टी पूरे पंजाब में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक विरोध प्रदर्शन कर रही है। आर.पी. सिंह ने सवाल उठाया कि क्या आम आदमी पार्टी अपने नेताओं की जवाबदेही तय करने के लिए भी यही नैतिक मापदंड अपनाएगी?

सीएम भगवंत मान को भी घेरा

आर.पी. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे पंजाब में अपनी पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने की छूट दे रहे हैं, लेकिन क्या उनमें इतनी हिम्मत है कि वे अपने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से कहें कि वे महाबल मिश्रा से इस पर जवाब तलब करें? उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि जवाबदेही और नैतिकता कभी भी चयनात्मक नहीं हो सकती; जो नियम दूसरों पर लागू होते हैं, अपनी पार्टी के नेताओं पर भी लागू होने चाहिए।

 

 

Share.
Exit mobile version