नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगामी ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की भव्य तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 सितंबर को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए छुट्टी का ऐलान किया। जारी (holiday in Delhi on 11th September) अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में 11 सितंबर (शुक्रवार) को पूर्ण अवकाश रहेगा।

 केंद्र सरकार के कार्यालय भी रहेंगे बंद 

 दिल्ली सरकार के साथ-साथ राजधानी में स्थित केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर ‘भारत मंडपम’ में 12 और 13 सितंबर को मुख्य ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित होना है। इस बहुपक्षीय मंच पर लगभग 30 ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी राष्ट्रों के शीर्ष नेता, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुख तथा भारत सहित सदस्य देशों के प्रमुख व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल शिरकत करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक एडवाइजरी 

 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा और वीवीआईपी आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा व्यापक ट्रैफिक अभ्यास किया गया, जिसमें 35 से अधिक प्रमुख (holiday in Delhi on 11th September) सड़कों और 22 वैकल्पिक मार्गों को शामिल किया गया। मध्य दिल्ली और भारत मंडपम के आसपास के इलाकों में यातायात को नियंत्रित किया गया है तथा कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, ताकि आम नागरिकों और वीवीआईपी मूवमेंट में टकराव न हो।

 

 

 

Share.
Exit mobile version